पलियाकलां। पालिकाध्यक्ष पद के लिए दो और दावेदारों ने मजबूती से ताल ठोकी हैं। यह दावेदार अलग अलग व्यापारी गुटों से हैं। दोनों ने अपने प्रचार प्रसार को तेज कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।
दावा करने वाले दो लोगों में एक नगर व्यापार मंडल कंछल गुट के महामंत्री अमित महाजन तो दूसरे श्याम बिहारी मिश्र गुट के नगर अध्यक्ष अनूप मिश्रा हैं। दोनों ने अब चुनाव में गर्माहट पैदा कर दी। उनका प्रचार प्रसार तेज हो गया, इसके तहत बैनर, पोस्टर और जनसंपर्क चल रहा है। श्री महाजन अपनी दावेदारी को काफी मजबूत बता रहें हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में व्यापार मंडल ने हाईकोर्ट में विधिक पैरवी कर कई जगहों के लिए रोडवेज बसों का संचालन, लिखा पढ़ी कर रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन कंप्यूटर का संचालन, फायर स्टेशन का निर्माण, क्लीयरिंग हाउस की स्थापना, पलिया को विधानसभा क्षेत्र घोषित करने के प्रयास किए। इसके अलावा भी कई काम किए जो गरीबों और मध्यम वर्गीय लोगों के हितों में थे। उनका कहना है कि वह जीते तो पलिया को एक माडल पालिका बनाएंगे, जो विकास के लिए दूर दूर तक जानी जाएगी। इधर, व्यापारी नेता अनूप मिश्रा का कहना है कि उन्होंने व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर रहते हुए व्यापारियों के हितों के साथ साथ आम लोगों के लिए बिजली, पानी, टैक्स, सड़कों आदि के तमाम कार्य प्रयास करके करवाए हैं। वह अब भी जनता के हितों के लिए प्रयासरत हैं और आगे भी कार्य करते रहेंगे। फिलहाल जो भी हो दोनों की मजबूत दावेदारी से राजनीतिक हलचल तेज हो गईं हैं।