एक माह से खाली चल रही थी सीडीओ की कुरसी
लखीमपुर खीरी। करीब एक माह से खाली चल रहे मुख्य विकास अधिकारी पद पर शासन ने बुधवार को सुरेंद्र विक्रम सिंह की नियुक्ति कर दी। वह 24 मई को यहां पहुंच अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
बताते चलें कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद शासन ने यहां मुख्य विकास अधिकारी पद पर तैनात सत्यभान का स्थानांतरण 18 अप्रैल को संयुक्त विकास आयुक्त बरेली के पद पर कर दिया था। वह रिलीव हो यहां से चले भी गए थे, लेकिन शासन द्वारा उनके स्थान पर किसी की नियुक्ति न करने के चलते विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की कुरसी तब से खाली चल रही थी। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए शासन ने बुधवार को सुरेंद्र विक्रम सिंह को यहां का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त कर दिया। श्री सिंह अब तक सिंचाई विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक वह गुरुवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।