लखीमपुर खीरी। भाजपा कार्यालय पर एक बैठक में पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने को कार्यकर्ताओं से कहा गया। यहां निकाय चुनावों पर चर्चा भी की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नव नियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कार्यकर्ताओं की निष्ठा, मेहनत व समपर्ण की भावना की कद्र भाजपा में हैं। कार्यकर्ताओं से सामंजस्य बिठाने की उनकी संस्कृति रही है। उन्होंने कहा निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त मिले इसके लिए वे जिला संयोजक के रूप में सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग चाहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा वे हताशा से उबर कर भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में निघासन क्षेत्र के विधायक अजय मिश्र टैनी ने लोकेंद्र प्रताप सिंह को बधाई देते हुए कहा, आने वाला समय भाजपा का है। बैठक के बाद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह को मालाएं पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में उमेश मिश्र, शरद बाजपेई, डा. इरा श्रीवास्तव, बीरेंद्र गुप्ता, विजय शुक्ल रिंकू, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र, अरविंद गुप्ता, कृष्णा भैया, जगदीश शाक्य, नीरू पुरी, मुन्ना लाल सोनी, आशा रस्तोगी, मीरागुप्ता, विनोद मिश्र, निरुपमा बाजपेई, आशू मिश्र, राजेश सिंह, सुनील सिंह उपस्थित थे।