सिंगाही। एसओ सीबी सिंह ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान सिंगहा पुल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में दिखाई पड़ा। पुलिस को देखते ही भागने लगा टीम ने उसे पकड़ लिया। पकडे़ गए व्यक्ति ने अपना नाम इरशाद निवासी महादेवा टांडा बताया। उसने सहिंजना के संजय सहित कई डकैतियों को अंजाम देने की घटना को स्वीकार किया है। इसे पकड़ने को 25 सौ का ईनाम रखा गया था।