तीनों मामलों में घरेलू कलह आई सामने
पलियाकलां। क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों मे दो विवाहित महिलाओं समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इसमें एक विवाहिता की इलाज के दौरान अस्पताल में ही मौत हो गई।
गदनियां निवासी महेंद्रपाल की 17 वर्षीय पुत्री पुष्पा ने घरेलू कलह के चलते शनिवार को दोपहर में जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई तो परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां उसने दम तोड़ दिया। अभी तक किसी प्रकार का आरोप सामने नहीं आया है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। भीरा निवासी उपेंद्रनाथ के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार ने भी घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र लाए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, आदिवासी थारू जनजाति क्षेत्र के गांव कजरिया निवासी तेजना की 22 वर्षीय पत्नी सिथ्था ने भी घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।