फरधान (लखीमपुर खीरी)। जगन्नाथपुर गांव में एक किसान ने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जगन्नाथपुर निवासी 32 वर्षीय विनोद सिंह के पास चार बीघा खेती योग्य जमीन थी, जिसके सहारे वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसे बड़ी बेटी की शादी की चिंता सताने लगी थी। इसी उधेड़बुन में वह परेशान रहने लगा था। वह अपनी पत्नी से कई बार सुसाइड करने की बात कह चुका था। हालांकि गरीबी से जूझते हुए वह मजदूरी भी कर लेता था। बताते हैं कि मंगलवार को वह खेत में पिपरमेंट की सिंचाई करने गया था। वहां उसने पेड़ से फांसी लगा ली। चचेरे भाई राजेश्वर ने बताया कि उसकी माली हालत ठीक नहीं थी, जिससे वह परेशान रहता था। एसडीएम सदर राजेंद्र प्रसाद यादव ने मामले की जांच कराने की बात कही है।