खड्डा। वाल्मीकि बाघ परियोजना क्षेत्र से जानवर लगातार भटक रहे हैं। बिहार के बिनवलिया बोलसर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास बच्चों ने बाघ देखा तो रामपुर और गोबरहिया में तेंदुआ ने कई पालतू पशुओं को घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मदनपुर रेंज के सटे गांव बिंदवलिया बोलसर के राजकीय विद्यालय के पास खेल रहे बच्चों ने रविवार को बाघ देखा। सोमवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य के आने पर बच्चों ने इसकी जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने उच्चाधिकारियों को सूचित करने के बाद वन विभाग को भी जानकारी दे दी। वन विभाग बाघ की तलाश में जुट गया था। इसी तरह मदनपुर रेंज के ही गांव गोबरहिया में रविवार की रात में तेंदुआ ने एक भैंस को घायल कर दिया तो रामपुर में एक बकरी को शिकार बनाया। चिउटहां रेंज के पैकवलिया मरजादपुर के प्रतापपुर में गांववालों ने रात में बाघ देखा, शोर मचाया तो वह एक गन्ने की खेत में घुस गया। गांववालों की सूचना पर वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। वन विभाग ने लोगों को सावधान रहने को कहा है।