रामकोला। हारे का सहारा बाबा, श्याम हमारा के नारे के साथ निकली भव्य शोभा और कलश यात्रा नगर में भ्रमण के बाद धर्मसमधा मंदिर पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन के बाद जल भरा गया। यात्रा मंदिर आकर समाप्त हुई। रामकोला नगर स्थित श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश और शोभा यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में श्याम मंडल समिति के सदस्यों के अलावा नगर के लोगों ने भाग लिया। सोमवार को नौ बजे शोभा यात्रा शुरू हुई। महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर नगर का भ्रमण करते हुए नगर के सटे पूरब स्थित धर्मसमधा मंदिर के पोखरे से जल भरा। शोभा यात्रा में भक्तों के जयकारे से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवानों के साथ श्याम मंडल के श्याम अग्रवाल, सुनील, चंदन, मोनू, संतोष, गुंजन, अमित केडिया, आकाश, राजीव, सोनू, मोनू अग्रवाल, दीपक अमित, सुमित, मनीष, सौरभ तुलस्यान राजा जायसवाल ने सहयोग किया। गायत्री तुलस्यान, सुनीता छापड़िया, रोली तुलस्यान, रेनू तुलस्यान, सुनीता केडिया, नीलम और एकता तुलस्यान सहित कई महिलाओं ने जल भरा कलश लेक र नगर का भ्रमण किया। शाम तक मंदिर में राजस्थान के खाटू और झुनझुन से श्याम ज्योति के पहुंचने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यह ज्योति प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में जलती रहेगी। जल मंदिर पहुंचने के बाद पूजा-पाठ का कार्यक्रम शुरू हो गया। यह शुक्रवार तक चलेगा। इस दौरान बेनीमाधव तुलस्यान, सुरेश अग्रवाल, रामसेवक तुलस्यान, मनोज तुलस्यान और सोनी केडिया आदि मौजूद थे।
रामकोला। हारे का सहारा बाबा, श्याम हमारा के नारे के साथ निकली भव्य शोभा और कलश यात्रा नगर में भ्रमण के बाद धर्मसमधा मंदिर पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन के बाद जल भरा गया। यात्रा मंदिर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
रामकोला नगर स्थित श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश और शोभा यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में श्याम मंडल समिति के सदस्यों के अलावा नगर के लोगों ने भाग लिया। सोमवार को नौ बजे शोभा यात्रा शुरू हुई। महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर नगर का भ्रमण करते हुए नगर के सटे पूरब स्थित धर्मसमधा मंदिर के पोखरे से जल भरा। शोभा यात्रा में भक्तों के जयकारे से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवानों के साथ श्याम मंडल के श्याम अग्रवाल, सुनील, चंदन, मोनू, संतोष, गुंजन, अमित केडिया, आकाश, राजीव, सोनू, मोनू अग्रवाल, दीपक अमित, सुमित, मनीष, सौरभ तुलस्यान राजा जायसवाल ने सहयोग किया।
गायत्री तुलस्यान, सुनीता छापड़िया, रोली तुलस्यान, रेनू तुलस्यान, सुनीता केडिया, नीलम और एकता तुलस्यान सहित कई महिलाओं ने जल भरा कलश लेक र नगर का भ्रमण किया। शाम तक मंदिर में राजस्थान के खाटू और झुनझुन से श्याम ज्योति के पहुंचने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यह ज्योति प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में जलती रहेगी। जल मंदिर पहुंचने के बाद पूजा-पाठ का कार्यक्रम शुरू हो गया। यह शुक्रवार तक चलेगा। इस दौरान बेनीमाधव तुलस्यान, सुरेश अग्रवाल, रामसेवक तुलस्यान, मनोज तुलस्यान और सोनी केडिया आदि मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।