सिराथू के रहने वाले और फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपाई गदगद हैं। शनिवार को भी मनोनयन पर खुशी जताने के लिए दिनभर बैठकें होती रही।
कोखराज के चाकवन चौराहे पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक न्याय मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामू विश्वकर्मा की अगुवाई में हुई बैठक में केशव प्रसाद मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। इस मौके पर वेद प्रकाश, मनोज कुमार, रमेश विश्वकर्मा, गुड्डन तिवारी, सुशील तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में मूरतगंज बाजार में भाजपाइयों ने बैठक की। इसमें केशव के अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर रामभजन त्रिपाठी, बृजेश कुमार साहू, राजू पांडेय, रामभवन कुशवाहा, सूरज यादव, मनोज शुक्ल, धर्मराज पटेल, राजेंद्र पाल, सतीश श्रीवास्तव, दीप चंद्र दिवाकर, अशोक गोस्वामी आदि लोग मौजूद रहे। वहीं विहिप जिलाध्यक्ष अल्प नारायण मिश्र की अगुवाई में सराय अकिल, भरवारी में उमेश कुमार पांडेय की अगुवाई में बैठक हुई। इसमें केशव को सूबे का बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की गई। जिला कचेहरी में अधिवक्ताओं की बैठक में भी केशव के अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद पांडेय, यशपाल सिंह, बृजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, श्रीराम चौधरी, कमलाकांत सोनी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। वही लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव पासवान ने भी केशव के अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई। कहाकि इससे विधानसभा चुनाव 2017 में कौशाम्बी समेत पूरे प्रदेश में पार्टी को लाभ मिलेगा।