चायल/सरायअकिल (कौशाम्बी)। चायल और सरायअकिल इलाके में जमीन के टुकड़े को लेकर भाई ही भाई के दुश्मन बने हुए हैं। इसी विवाद में चायल के गोलकईया का पुरा गांव में सोमवार को एक युवक ने भाभी को पीटकर लहूलुहान कर दिया। सरायअकिल के खोंपा गांव में बंटवारे को लेकर दो भाइयों में जमकर मारपीट हुई। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गोलकईया का पुरा गांव के अशोक कुमार की करीब सात साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उसकी पत्नी शीला देवी अपने चार बच्चों के साथ खेती कराकर जीविका चला रही है। उसका देवर से दो बिस्वा जमीन में हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर सोमवार को देवर और भाभी में झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान युवक ने डंडे से प्रहार करके भाभी का सिर फोड़ दिया। खून से लथपथ महिला को लेकर आसपास के लोग अस्पताल भागे। महिला ने हमले की नामजद तहरीर पुरामुफ्ती थाने में दे दी है। वहीं सरायअकिल थाने के खोंपा गांव में राजाराम का अपने भाई रामलखन से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर सोमवार को दोनों भाई भिड़ गए। कहासुनी के दौरान राम लखन ने अपने बड़े भाई राजाराम को पीटकर लहूलुहान कर दिया। गांववालों ने बीच बचाव किया। घटना की नामजद शिकायत सरायअकिल थाने में की गई है।