पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया गया। आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की प्राथमिकी दो आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी शौच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान गांव के ही मोती लाल और रजनेश ने किशोरी को अकेला पाकर दबोच लिया। शोरशराबा सुनकर खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के आ जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।