पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लिपिक ने बस में एक युवती के साथ छेड़खानी कर दी गई। शोरशराबा मचाने पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। घटना की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई गई। आरोपी को कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
बदायूं जनपद के बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम सतेती निवासी युवती रविवार की रात्रि को सवा दस बजे के लगभग बस स्टैंड पर नैनीताल डिपो की बस में सवार हुई। बस में लघु सिंचाई विभाग के लिपिक दिनेश उपाध्याय ने युवती के साथ छेड़खानी कर दी। छेड़खानी पर युवती ने शोरशराबा कर दिया। अन्य यात्रियों ने लिपिक को दबोच लिया। इसी बीच कोबरा पुलिस बस स्टैंड पर पहुंच गई और लिपिक को हिरासत में ले लिया। उसे कोतवाली ले जाया गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी लिपिक को जेल भेज दिया गया है।