पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कासगंज। जिले भर में धूमधाम के साथ सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिस लाइन में भव्य पुलिस परेड आयोजित की गई व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने ध्वजारोहण कर पुलिस परेड की सलामी ली।
पुलिस लाइन में प्रात: ध्वजारोहण करने के बाद राज्यमंत्री, डीएम चैत्रा वी, एसपी महेश कुमार मिश्रा ने कबूतर व गुब्बारों को आसमान में छोड़ा। राज्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को गणतंत्र की गरिमा को बनाए रखना है। पुलिस क्षेत्राधिकारी एके सिंह ने पुलिस परेड का नेतृत्व करते हुए सलामी दी। इस दौरान स्कूली बच्चों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पूर्व सांसद देवेन्द्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव सहित अपर जिलाधिकारी बालमयंक मिश्र आदि रहे। समारोह का संचालन डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने किया। कलक्ट्रेट भवन पर डीएम ने ध्वजारोहण किया।
वीर नारियों और पुलिसकर्मियों का सम्मान
कासगंज। पुलिस लाइन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवाओं का सम्मान किया गया। केनरा बैंक की सहायता से राज्यमंत्री एवं एसपी ने विधवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए। इस दौरान पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।