पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के कस्बा बिलराम में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, पथराव हुआ। इस विवाद में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के बाद एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना बिलराम चौकी के पीछे की है। अकरम एवं सोहिल में बकरे के पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की रात को दोनों पक्ष एक शादी समारोह में शामिल हुए। जहां दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और लाठी डंडों से मारपीट हुई, इसके बाद पथराव होने लगा। सूचना पर चौकी पुलिस और ढोलना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कासगंज से भी पुलिस बल को घटनास्थल पर रवाना किया गया। पथराव में अकरम, सोहिल, रिजवी एवं आमिर घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया गया। थाना प्रभारी सहसवीर सिंह ने बताया कि सोहिल के पक्ष से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, इसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि दूसरे पक्ष अकरम की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।