कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में न्यायालय ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। थाना पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मामला ग्राम सुल्तानपुर का है। रेनू पत्नी दलजीत (दोनों नाम परिवर्तित) ने न्यायालय में वाद दायर किया कि 17 नवंबर को सचिन, विजेंद्र, राहुल, हरी सिंह, राजेंद्र, राजबहादुर निवासीगण सुल्तानपुर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसकी सास व ननद को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थाना पुलिस से इस मामले की शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।