अमर उजाला
Sat, 1 October 2022
कानपुर के काकादेव के साईं निवास गर्ल्स हॉस्टल का यह मामला है
हॉस्टल के एक कर्मचारी को छात्राओं ने एक छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाते रंगेहाथ पकड़ा था
आरोपी सफाई कर्मी ऋषि के मोबाइल से पुलिस ने 10 वीडियो बरामद किए हैं
वीडियो हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के बताए जा रहे हैं, पुलिस इसकी तस्दीक में लगी है
इससे पहले छात्राओं ने पुलिसकर्मी पर वीडियो डिलीट करने का आरोप लगाया था
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने ऋषि को मोबाइल उसका लॉक खोलने के लिए दिया था
इस दौरान उसने कई वीडियो फोन से डिलीट भी कर दिए थे, लेकिन वह गूगल ड्राइव में सेव हो गए थे
पुलिस ने देर रात ही वीडियो रिकवर कर लिए थे
पुलिस ने हॉस्टल के केयर टेकर मनोज पांडेय और वार्डन सीमा पाल को भी गिरफ्तार किया है
कानपुर में गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाने का मामला, केयर टेकर और वार्डन भी गिरफ्तार