न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Mar 2020 07:43 PM IST
इटावा जिले में एक्सप्रेसवे पर नगलापाय गांव के सामने बुधवार रात को तेज रफ्तार कार पीछे से ट्राला में घुस गई। हादसे में एक ही परिवार के कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग पश्चिमी बंगाल के रहने वाले थे और लखनऊ से गुरुग्राम जा रहे थे।
गंभीर रूप से घायल उन्नाव जिले के चालक को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पश्चिमी बंगाल के ईस्ट मदनापुर जिले के सालगेरिया तामलुक निवासी डीएम ऑफिस में जिला भूमि व्यवस्था लिपिक (डीएलआरसी) श्रीकांत मैथी पुत्र भीमचरन मैथी, अपनी पत्नी कविता मैथी, बेटी अनन्या मैथी और अश्वनीनगर कोलकाता निवासी दामाद अरिजीत विश्वास के साथ कार से लखनऊ से गुरुग्राम जा रहे थे।
उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के मधरायर गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र रामकिशोर कार चला रहा था। बुधवार रात करीब 12 बजे एक्सप्रेसवे पर चौबिया थाना क्षेत्र के नगलापाय गांव के सामने उनकी कार पीछे से ट्राला में घुस गई।
कार की रफ्तार अधिक होने की वजह से हादसे में कार सवार सभी चारों की मौके पर मौत हो गई। चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सप्रेसवे से गुजरते वाहनों ने हादसे को देखा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। चौबिया थानाध्यक्ष जीवाराम यादव मौके पर पहुंचे और यूपीडा एंबुलेंस बुलाकर सभी को सैफई पीजीआई भेजा।
यहां डाक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल चालक दीपक से जानकारी करके मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। हादसे के बाद ट्राला चालक व हेल्पर मौके से भाग गए। पुलिस ने ट्राला को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। जीवाराम ने बताया कि चालक ने सिर्फ इतना बताया कि वह लखनऊ से गुरुग्राम जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। इससे ज्यादा जानकारी वह नहीं दे पाया।