{"_id":"5ecbe2e38ebc3e90541ff6d6","slug":"lockdown-newborn-died-in-labor-special-train","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LOCKDOWN: श्रमिक स्पेशल ट्रेन से घर लौट रहे नवजात की मौत, भीषण गर्मी और पानी की कमी से थम गईं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LOCKDOWN: श्रमिक स्पेशल ट्रेन से घर लौट रहे नवजात की मौत, भीषण गर्मी और पानी की कमी से थम गईं सांसें
Tue, 26 May 2020 01:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 26 May 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
मौत के बाद गोद में मासूम को लिए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से गोरखपुर जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक नवजात की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे की हालत बिगड़ने पर दंपती ने रेलवे के कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को उरई स्टेशन पर रोका गया। यहां से बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत के बाद बदहवास परिजन
- फोटो : amar ujala
भदोही निवासी सर्वेश सिंह अपनी पत्नी किरन और एक माह के बच्चे के साथ कल्याण (मुंबई) से गोरखपुर जा रही श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार थे। जैसे ही ट्रेन झांसी से आगे बढ़ी तो उन्हें बच्चे की हालत कुछ ठीक नहीं लगी। कुछ देर तक जब बच्चे ने आंख नहीं खोलीं तो सर्वेश ने रेलवे के कंट्रोल रूम को बच्चे की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी।
स्टेशन पर रूकी ट्रेन तो चेक की नवजात की सांसें
- फोटो : amar ujala
तब तक ट्रेन उरई स्टेशन के पास पहुंच चुकी थी। लिहाजा उरई स्टेशन पर एक्सप्रेस को इमरजेंसी स्टापेज देकर 4 बजकर 8 मिनट पर रोका गया। सूचना पर डॉक्टरों की टीम भी एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची। इसके बाद बच्चे को लेकर उसके माता पिता उतरे और डॉक्टरों ने जांच पड़ताल कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से बच्चे को महिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात की मौत के बाद माता पिता का रो रोकर बुरा हाल
- फोटो : amar ujala
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन 5 बजकर 28 मिनट पर उरई स्टेशन पहुंची जो कि झांसी छपरा बिहार जा रही थी। उस पर ही दोनों पति पत्नी को नवजात के शव के साथ आगे के लिए भेज दिया गया। रेलवे के डॉक्टर जिन्होंने बच्चे की प्लेटफार्म पर जांच की थी, कहना है कि हो सकता है कि ट्रेन में गर्मी के कारण उसकी हालत बिगड़ी हो।
विज्ञापन
स्टेशन पर नवजात के साथ युवक
- फोटो : amar ujala
वहीं महिला अस्पताल के डॉक्टर एसके पाल का कहना है कि बच्चा अस्पताल में आया था तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी, कारण गर्मी या फिर दूध पानी की कमी भी हो सकती है। इस संदर्भ में जीआरपी इंस्पेक्टर बृजमोहन सैनी का कहना है कि बच्चे की मौत की सूचना दर्ज कर ली गई है।