उन्नाव के जगन्नाथगंज मोहल्ला स्थित एक घर की तीसरी मंजिल में बुधवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग बुझाने में अग्निशमन विभाग के कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के वक्त घर के सदस्य कानपुर गए हुए थे। अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
नितिन जायसवाल घर में ही मोबाइल की दुकान चलाते हैं। घर की दूसरी मंजिल पर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं जबकि छोटा भाई निक्की व उसकी पत्नी तीसरी मंजिल पर रहते हैं। बुधवार दोपहर अभिषेक जायसवाल पत्नी नीतू जायसवाल के साथ कानपुर खरीदारी करने गया था। तीसरी मंजिल पर ताला लगा हुआ था। बुधवार दोपहर तीन बजे शार्ट सर्किट से तीसरी मंजिल में आग लग गई।
खिड़कियों से आग की लपटें उठने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। आग की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मी सीढ़ी की मदद से तीसरी मंजिल पर पहुंचे। कमरे तक पहुंचने के लिए दरवाजा तोड़ना पड़ा। एक घंटे तक चली कवायद के बाद वह आग पर काबू पा सके। गृहस्वामी नितिन के अनुसार आग से फर्नीचर व कपड़े जल गए हैं। आग से लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद ने बताया कि तीन दमकल गाड़ियों की मदद से एक घंटे में आग बुझाई गई।
आग से मची अफरा तफरी
शहर के सब्जी मंडी के निकट आगजनी की घटना से लोगों में अफरा तफरी मची रही। आग बुझाने के दौरान मुख्य मार्ग पर लंबा जाम भी लग गया। आग बुझने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।
घर के सदस्यों को बाहर निकाला
तीसरी मंजिल पर आग लगने की जानकारी मिलते ही गृहस्वामी ने दूसरी मंजिल पर मौजूद घर के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। जबकि आसपास के घरों में मौजूद लोग भी घरों से बाहर निकल आए थे। कोतवाली पुलिस ने सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। आग बुझने के बाद लोग अपने घरों में पहुंचे।