महोबा में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने बुधवार की दोपहर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर व कोतवाली प्रभारी ने अस्पताल पहुंच हालचाल लिया।
महिला कांस्टेबल के जहर खाने का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। इस घटना से पुलिस महकमे में हडकंप मचा रहा। मूलरूप से जालौन जिला निवासी शिल्पी पाल (25) पत्नी सुंदर पुलिस लाइन महोबा में महिला कांस्टेबल के पद पर तैनात है। उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। पति भी जालौन में पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
पुलिस लाइन आवास में शिल्पी ने बुधवार की दोपहर करीब एक बजे जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर शिल्पी की मित्र रिंकी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज हो रहा है। कांस्टेबल की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही अपर एसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ सदर जटाशंकर राव, कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और शिल्पी का हाल जाना। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार का कहना है कि पुलिस लाइन में नियुक्त एक महिला कांस्टेबल के जहर खाने की सूचना है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों से बात हो गई है। कांस्टेबल के स्वस्थ्य होने पर उससे बात करके घटना का कारण पता चलेगा। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह का मामला दिख रहा है।