कानपुर। लोक संस्कृति की खुशबू और आजादी के जश्न में रंगी डांस प्रतियोगिता ‘उल्लास आजादी का’ का हर रंग देखने लायक था। ‘अमर उजाला’ की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ की शृंखला के तहत सोमवार को शहर की 8 महिला संगठनों और क्लबों की महिलाओं ने देशभक्ति के गीतों पर झूमकर आजादी का जश्न मनाया। मंच पर कभी गुजरात की संस्कृति की छटा बिखरी तो कभी पंजाबी धमाल हुआ। समारोह का आयोजन रागेंद्र स्वरूप परफारमिंग आर्ट्स सेंटर सिविल लाइंस में सोमवार को किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन ‘बेटी बचाओ’ अभियान के लिए शादी में आठवां वचन शुरू करने वाली मुख्य अतिथि माधवी सेंगर और देहदान अभियान को आगे बढ़ा रहे विशिष्ट अतिथि मनोज सेंगर ने किया। इसके बाद प्राची चावला ने नृत्य वंदना प्रस्तुत की। उधर, डांस प्रतियोगिता में एवलॉन इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने ‘वंदेमातरम्’ गीत पर सुंदर दीपमाला नृत्य किया। गोपाल जी मंडल के पूरब पश्चिम ग्रुप ने ‘दुल्हन चली...’ गीत पर देश भक्ति के रंग बिखेरे। ‘अमर उजाला रूपांतरण क्लब’ ने ‘वंदेमातरम्’ मिक्सिंग परफारमेंस में लोक संस्कृति का हर रंग दिखाया। दुर्गा महिला मंडल ने ‘ये देश है वीर जवानों का’ गीत पर पंजाब की छटा बिखेरी। एआईडब्लूसी विष्णुपुरी क्लब ने ‘वंदेमातरम्’ गीत पर प्रस्तुति दी। गोपाल जी महिला मंडल ने ‘पधारे म्हारे देश...’ गीत पर गुजरात की लोक संस्कृति का मंचन किया। अखिल विश्व गायत्री मिशन गोविंद नगर ग्रुप ने हाथ में जलती हुई मशाल लेकर ‘जाग गईं नारियां’ गीत के जरिये महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। पटेल महिला समिति ने ‘हरियाली तीज’ की खुशियां बांटीं। इससे पहले मैड एंजल्स ग्रुप ने गेस्ट परफारमेंस दी। इसी कड़ी में अलाइट ग्रुप ने ‘मेरे ढोलना’ गीत पर कथक की प्रस्तुति दी। डीजी कॉलेज के डा. गनेश प्रसाद गुप्ता, महिला महाविद्यालय से डा. दीपाली श्रीवास्तव और डा. प्रतिभा गुप्ता ने विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में विजेताओं का पुरस्कृत किया गया।
ये बने विजेता
रूपांतरण क्लब : गोपाल जी मंडल प्रथम, पूरब पश्चिम ग्रुप द्वितीय, एआईडब्लूसी तृतीय
सांत्वना पुरस्कार : गोपाल जी महिला मंडल, पटेल महिला समिति, दुर्गा महिला मंडल, अखिल विश्व गायत्री मिशन व एवलॉन इनर व्हील क्लब