{"_id":"79874","slug":"Kanpur-79874-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम मतदाता सूची जारी, 38708 नाम और जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम मतदाता सूची जारी, 38708 नाम और जुड़े
Kanpur
Updated Sat, 02 Jun 2012 12:00 PM IST
कानपुर। निकाय चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है। इसमें नगर निगम, घाटमपुर, बिल्हौर और बिठूर नगर पालिका परिषद व शिवराजपुर नगर पंचायत में 38,708 नए मतदाता जोड़े गए हैं। नई सूची के मुताबिक 21,04,016 मतदाता हो गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसके द्विवेदी ने बताया नगर निगम में अब 20,35,911, घाटमपुर में 33,963, बिल्हौर में 16,241, बिठूर में 9,072 व शिवराजपुर में 8,829 मतदाता हो गए हैं। अंतिम सूची की एक प्रतिलिपि व सीडी सभी जोन अफसरों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा जिसे भी मतदाता सूची चाहिए, वह संबंधित जोन अफसरों से संपर्क कर सकता है। कोषागार या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में निर्धारित शुल्क जमा कर सूची प्राप्त की जा सकती है।