कानपुर। आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षा में भी शहर के होनहारों का जलवा रहा है। 12वीं के विज्ञान संकाय में मर्सी मेमोरियल स्कूल के शुभम त्रिपाठी ने 98 फीसदी अंक पाकर शहर टॉप किया है। लड़कियों में शीलिंग हाउस की ऋतिका टॉपर हैं। उन्हें 96.50 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, वाणिज्य संकाय में सेंट मेरीज स्कूल की निधि छापरिया ने 97.50 फीसदी अंक हासिल करके पहला स्थान पाया है। डा. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल कैंट के सार्थक अग्रवाल और मैथाडिस्ट के विशेष शाह ने 97 फीसदी अंक हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया है। 10वीं के परीक्षा परिणाम में बेटियों का जलवा है। डा. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर किदवई नगर की छात्रा सलोनी जूनेजा ने 98.40 फीसदी अंक हासिल करके शहर टॉप किया है। इसी स्कूल के प्रशांत कुमार को भी 98.40 फीसदी अंक मिले हैं। वह भी टॉपर हैं। शिलिंग हाउस की रोहिणी चंद्रशेखर सेकेंड टॉपर हैं। उन्हें 98 फीसदी अंक मिले हैं। 10वीं और 12वीं के इन टॉपरों को देश की वरीयता सूची में भी जगह मिली है।
आईसीएसई और आईएससी की परीक्षा में शहर के 8500 मेधावी शामिल हुए थे। इसमें से 5000 छात्र-छात्राएं 10वीं और 3500 छात्र-छात्राएं 12वीं के थे। शहर के ज्यादातर स्कूलों का दावा है कि परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहे हैं। ज्यादातर छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। टॉपरों की सूची में जगह बनाने वाले ज्यादातर मेधावियों को 100 में 100 अंक मिले हैं। 12वीं के टापर रहे शुभम ने हाईस्कूल की परीक्षा में भी आल इंडिया टॉप किया था। तब 98.8 फीसदी अंक मिले थे। शुभम का चयन आईआईटी जेईई में भी हुआ है। 12वीं के विज्ञान संकाय की वरीयता सूची में 97.75 फीसदी अंक के साथ द् चिंटल्स के गौरव ओझा, डा. वीरेंद्र स्वरूप मेमोरियल स्कूल सिविल लाइंस के अनंत राम दुबे और सेंट एलायसिस के पिंगल दीक्षित दूसरे नंबर पर हैं। वीरेंद्र स्वरूप कैंट के छात्र कुशल अहूजा ने 97.50 अंक हासिल करके तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं वाणिज्य संकाय के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं की वरीयता सूची में भी लड़कियों का वर्चस्व है। 96.75 फीसदी अंक पाकर डा. वीरेंन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर किदवई नगर की अंकिता पाठक ने तीसरा और 96 फीसदी अंक हासिल करके महाराणा प्रताप एजूकेशन सेंटर इंद्रपुरी की शुभांगी मिश्रा चौथा स्थान हासिल किया है। बोर्ड के समन्वयक केवी विनसेंट ने बताया कि दोनों कक्षाओं का परिणाम एक साथ घोषित किया गया है। ऐसा पहलीबार हुआ है। ज्यादातर छात्र-छात्राएं 80 फीसदी या उससे ज्यादा अंक से पास हुए हैं। कानपुर जिले का परीक्षा परिणाम भी लगभग 100 फीसदी रहा है। 90 से 98.40 फीसदी अंक से पास होने वाले मेधावियों की संख्या भी ठीक रही है।
ऐसे बनी वरीयता सूची
10वीं की वरीयता सूची बनाने का फार्मूला बोर्ड ने जारी किया है। अमर उजाला ने अंग्रेजी और 10वीं कक्षा के अन्य टॉप-4 सब्जेक्ट के अंकों को लेकर वरीयता सूची बनाई है। वहीं, 12वीं की वरीयता सूची बनाने में अंग्रेजी और अन्य टॉप-3 सब्जेक्ट के अंकों का सहारा लिया है। कुछ कालेज ऐसे हैं, जिन्होंने अंग्रेजी के अंक नहीं जोड़े और वरीयता सूची जारी कर दी है। ऐसे कालेज के छात्रों की वरीयता सूची ऊपर जा सकती है।