कानपुर। यूपीएसआईडीसी की बैकलॉग भर्ती में धांधली करके बसपा सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जोनल कोआर्डिनेटर, आईएएस, पीसीएस के सगे, संबंधियों को गलत तरीके से नौकरी देने के आरोपी तत्कालीन महाप्रबंधक (प्रशासन) निर्भय दास को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया। सेवानिवृत्त होने के बाद निर्भय दास इस समय भूमि अध्याप्ति सेक्शन में काम कर रहे थे।
बैकलॉग भर्ती में धांधली का खुलासा अमर उजाला में होने के बाद शासन ने शुक्रवार देरशाम तत्कालीन महाप्रबंधक (प्रशासन) निर्भय दास को बर्खास्त कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया से जुड़े रहे कर्मचारी सुधीर कनौजिया को पद से हटा दिया गया है। स्थापना विभाग के कई कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। भर्ती प्रक्रिया के चेयरमैन रहे अधिशासी अभियंता अजीत सिंह को मुख्य अभियंता कार्यालय से हटा कर कंप्यूटर सेल से संबद्ध कर दिया गया है। इससे पहले वह मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध किए गए थे। सूत्रों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य अफसरों पर सोमवार को गाज गिरेगी। भर्ती की सभी फाइलें निगम प्रबंधन ने तलब किया है। प्रबंध निदेशक मो. इफ्तिखारुद्दीन ने बताया कि पूर्व महाप्रबंधक को कार्यमुक्त कर दिया गया है।