पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कानपुर। कल्याणपुर के राजकीय पद्धति विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर जमकर बवाल हुआ। समारोह के दौरान एक महापुरुष के चित्र पर माल्यार्पण न करने पर नाराज छात्रों ने प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी। विद्यालय में ईंट-पत्थर चलाए। इसके बाद छात्र कल्याणपुर थाने पहुंचे और प्राचार्य के खिलाफ तहरीर दी।
26 जनवरी को राजकीय पद्धति विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर झंडा रोहण के दौरान कई महापुरुषों के चित्र रखे गए। सभी पर टीचरों और प्राचार्य ने माल्यार्पण किया। एक महापुरुष का चित्र नहीं रखा गया। न ही उस पर माल्यार्पण किया गया। छात्रों ने महापुरुष का चित्र रखे जाने की मांग की। प्राचार्य के अनसुना करने पर छात्र भड़क गए और पथराव कर दिया। कल्याणपुर थानाप्रभारी ने बताया कि छात्रों ने प्राचार्य के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। प्रथम दृष्टया मामला राजनीति से प्रेरित है। डीएम और एसएसपी को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया गया है। जो भी अफसरों का आदेश होगा, उसी के मुताबिक कार्रवाई होगी।