तिर्वा (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के झबरा गांव व इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के भुर्री गांव में चुल्हे की चिंगारी से लगी आग से चार घर जलकर खाक हो गए। अग्निकांड में करीब एक लाख रुपए की संपत्ति जल गई। आग बुझाने में एक युवक भी झुलस गया। दरवाजे पर बंधी भैंस भी झुलसकर घायल हो गई।
झबरा गांव में गुरुवार की दोपहर 11 बजे के करीब कैलाश चंद्र पुत्र लाल सहाय की पत्नी घर में चूल्हे से खाना बना रही थी। इसी दौरान उठी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। तेज हवाओं के झोंकों से आग ने विकराल रुप ले लिया। पड़ोस के राजकुमार पुत्र कन्हैयालाल का मकान भी जलने लगा। राजकुमार के दरवाजे पर बंधी भैंस भी झुलस गई। आसपास के लोगों ने सामूहिक प्रयास कर हैंडपंप व नलकूप के पानी के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग को भी सूचना दी। पर दमकल विभाग की गाड़ी आग बुझने के बाद ही गांव पहुंची। आग बुझाने के प्रयास में राजकुमार का भाई रामविलास गंभीर रुप से झुलस गया, उसे तिर्वा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की ग्रामसभा अगौस के मजरे भुर्री गांव में भी दोपहर को रामकिशोर पुत्र सियाराम की पत्नी घर में खाना बना रही थी। उठी चिंगारी से उसके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पड़ोस के शिवकुमार पुत्र रामनरायन के घर में फैल गई। दोनों घरों में रखे कपडे़, अनाज, बर्तन व नकदी जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।