तिर्वा/खैरनगर। तिर्वा-खैरनगर मार्ग पर बुधवार की दोपहर एक तेज रफ्तार लोडर ने नगर से दुकान के लिए सामान ले जा रहे बाइक सवार व उसके मित्र को रौंद दिया। एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में कानपुर रिफर किया गया है। राहगीरों ने दुर्घटना के बाद भाग रहे लोडर को नगर सीमा में दबोच लिया। जबकि चालक भाग निकला। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
ठठिया थाना क्षेत्र के गांव तुरकनपुरवा निवासी रामआसरे का 31 वर्षीय पुत्र अनिल गुप्ता अपने मित्र आशीष पुत्र जगमोहन के साथ तिर्वा दुकान के लिए सामान खरीदने बाइक से आया था। दोपहर बाद करीब एक बजे वह जब घर वापस जा रहा था। तभी बिनौरा मोड़ पर खारजा पुलिया के निकट ठठिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों ने दोनों घायलों को एक मैजिक द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अनिल गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं आशीष को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रिफर कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने बाइक से लोडर का पीछा कर उसे एके रहमानियां स्कूल के पास दबोच लिया। मौका पाकर लोडर का चालक फरार हो गया। उधर मृतक के भाई अमित गुप्ता ने लोडर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।