कन्नौज। प्राथमिक विद्यालय के प्रबंधक और शिक्षक ने 38 बच्चों को छात्रवृत्ति के 11,300 रुपए देने के बाद वापस ले लिए। सूचना मिलते ही हरकत में आए प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर ठठिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कर सहायक अध्यापक और स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया। वजीफा राशि सीज कर दी गई है।
मामला ठठिया थानाक्षेत्र के ग्राम पट्टी सत्तार स्थित लायकसिंह अनुराधा देवी शिक्षा सदन का है। मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद के स्कूलों में छात्रों को वजीफा बांटा जाना था। पट्टी सत्तार के प्राथमिक विद्यालय में कुल 38 छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में 11 300 रुपए बांटे गए। छात्रवृत्ति वितरित करने के बाद सहायक अध्यापक पन्नालाल ने छात्रों से पूरा वजीफा राशि वापस ले ली। बच्चों से इसकी जानकारी मिलते ही अभिभावकों में रोष फैल गया। उन्होंने तुरंत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले की शिकायत कर दी।
मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह ने पर्यवेक्षक राजेश कुमार सिंह को सहायक अध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। तत्काल मामले की छानबीन एवं अधिकारियों के आदेश पर ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने सहायक अध्यापक के खिलाफ ठठिया थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया।
इस बीच थाना पुलिस को शिक्षक ने बताया कि छात्रों की बकाया फीस की प्रतिपूर्ति के रूप में वजीफा राशि वापस ली गई है। उसने प्रबंधक लायक सिंह के कहने पर ऐसा किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक के इस बयान के बाद प्रबंधक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वजीफा राशि के 11, 300 रुपए सीज कर दिए हैं।