कन्नौज। रेलवे बैच की टीम ने मानीमऊ के निकट दो पैसेंजर ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों में भगदड़ मच गयी। टीम ने 36 बेटिकट यात्रियों को दबोच लिया। बाद में कन्नौज स्टेशन पर उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसमें 2 यात्रियों को जुर्माना न भरने पर जेल भेज दिया गया। ट्रेनों पर बेटिकट यात्रा करने से रोकने के लिए फतेहगढ़ से आयी टीम ने मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे हरदोई रोड तिराहा के निकट कानपुर से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन को रुकवाकर चेकिंग शुरू की। इसकी भनक लगते ही बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। टीम को आया देख बेटिकट यात्री ट्रेनों से उतर कर भागने लगे। टीम के साथ आए आरपीएफ व जीआरपी जवानों ने उनकी धरपकड़ शुरू कर दी। इसमें दर्जनभर यात्रियों को टिकट न होने पर टीम ने हिरासत में ले लिया। इसके कुछ देर बाद कासगंज से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन को भी टीम ने रुकवा लिया। इस ट्रेन पर भी काफी संख्या में यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पाया गया। रेलवे बैच ने दोनों पैसेंजर ट्रेनों में चेकिंग अभियान के दौरान 36 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा। पकड़े गए लोगों को हिरासत में लेकर कन्नौज स्टेशन पर लाया गया। जहां 3 बजे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने बेटिकट यात्रियों पर डेढ़-डेढ़ हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इसकी जानकारी मिलते ही पकड़े गए यात्रियों के परिजन भी रेलवे स्टेशन कन्नौज पहुंच गए। जुर्माने की प्रक्रिया शाम तक चलती रही। इसमें 34 यात्रियों व उनके परिजनों द्वारा जुर्माना अदा करने पर छोड़ दिया गया। जबकि खबर लिखे जाने तक हरजेश पुत्र महेेंद्र सिंह व संतोष पुत्र हरिश्चंद्र ने जुर्माना अदा नहीं किया था। रेलवे बैच के कर्मचारियों का कहना था कि शाम तक इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद दोनों को फतेहगढ़ स्थित जेल भेजा जाएगा।