{"_id":"35-141024","slug":"Kannauj-141024-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u092c\u093e\u0922\u093c \u0938\u0941\u0930\u0915\u094d\u0937\u093e \u092f\u094b\u091c\u0928\u093e \u0915\u093e \u0916\u093e\u0915\u093e \u0939\u0941\u0906 \u0924\u0948\u092f\u093e\u0930","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ सुरक्षा योजना का खाका हुआ तैयार
Kannauj
Published by:
Updated Wed, 10 Jul 2013 05:31 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
कन्नौज। ग्राम तुलापुर्वा, अड़ंगापुर, दनियापुर सहित ग्यारह ग्रामों की बाढ़ सुरक्षा परियोजना का मंगलवार को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने निरीक्षण किया। इस दौरान कराए गए कार्य को बारीकी से देखा। कहा कि जल्द परियोजना कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, और इन ग्रामों के लोगों को बाढ़ की विभीषिका नहीं झेलनी पड़ेगी।
एक निजी होटल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि ग्राम तुलापुर्वा, अड़ंगापुर, दनियापुर सहित 11 ग्रामों के लोग कई वर्षों से बाढ़ की विभीषिका झेलते चले आ रहे हैं। प्रतिवर्ष किसानों को फसलों सहित बाढ़ का पानी गांव में घुसने से लाखों रुपए की क्षति उठानी पड़ रही थी। बाढ़ सुरक्षा परियोजना के तहत 455.77 लाख रुपए के प्रोजक्ट की मंजूरी मिली। इसमें धारा परिवर्तित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। तीन बंधे भी बना लिए गए हैं। लगभग 35 फीसदी पूर्ण मिला। शासन से 175 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त हुई थी, जिसमें 163 लाख का खर्चा हो चुका है। एक माह पहले बरसात शुरू हो जाने से काम बंद हो गया है। अंडगापुर गांव के मूल निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने मुख्य अभियंता को बाढ़ के दौरान होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि पहले काली नदी का बहाव करीब दो किलोमीटर की दूरी पर था। कटान होते-होते अब महज 200 मीटर की दूरी पर रह गया है। मुख्य अभियंता ने आश्वस्त किया कि धारा को परिवर्तित कर लिया गया है। सिल्ट के टकराव व मिट्टी जमा करने का सिस्टम भी तैयार हो चुका है। इस बार की बाढ़ में कटान नहीं होगा। इस मौके सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता सौदान सिंह,सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार, प्रियेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।