कन्नौज। सीवर लाइन बिछाने के दौरान शहर की गलियां बदहाल हो रही हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को दर्जनों भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जलनिगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द समस्या से निजात न मिलने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
भाजपा शहर अध्यक्ष अवधेश राठौर की अगुवाई में करीब 11 बजे नगर के भाजपाई कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। नगर उपाध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना था कि कन्नौज नगर क्षेत्र में जल निगम द्वारा सीवर लाइन डालने का काम कई साल से चल रहा है। अधिकांश मोहल्लों की सड़कें और गलियां खोदी जा रही हैं। खुदाई के बाद सड़कें खुदी पड़ी रहती है। इससे आने-जाने में परेशानी हो रही हैं। नगर महामंत्री प्रभात वाजपेयी ने कहा कि मलबे से नालियां क्षतिग्रस्त हो रही हैं। सभासद राजेश कुमार ने कहा कि खुदी सड़कों की चपेट में आकर कई लोग चुटहिल हो चुके हैं। जलापूर्ति लाइन भी कई स्थानों पर टूट चुकी है। इससे पालिका प्रशासन को सफाई व जलापूर्ति में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभासद स्वामी अखंडानंद ने कहा कि गलियों की जर्जर स्थिति से शहर की गलियों में जगह-जगह कीचड़ व जलभराव हो रहा है। बाद में जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार को शिकायतीपत्र देकर समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की। साथ ही जलनिगम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की की है। इस दौरान सभासद विनय प्रजापति, पवन कुमार दुबे भी मौजूद रहे।