पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
छिबरामऊ (कन्नौज)। कन्नौज से अपनी बहन के घर घूमने आई दो बहनों को उनकी भाभी का भाई बहाना बनाकर भगा ले गया। बड़ी बहन को तो उसने रास्ते में गाड़ी से धक्का दे दिया जबकि छोटी नाबालिग बहन को भगा ले गया। लड़की की मां ने आरोपी युवक समेत उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कन्नौज के ग्राम फिरोजपुर तारन से दो बहनें अपनी बड़ी बहन की ससुराल नगर क्षेत्र के ग्राम खुड़ावा दक्षिणी में घूमने आई थी। चार दिसंबर की शाम करीब 6 बजे वे दोनों बहनें वापस घर जाने के लिए जीटी रोड पर राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कालेज अकबरपुर के सामने खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रहीं थी तभी अचानक उन लड़कियों के भाई का साला सत्यनरायन गाड़ी लेकर आ गया और उन दोनों से कहा कि वह उनके घर ही जा रहा है। दोनों बहनें उसकी गाड़ी में बैठ गई। उसने बड़ी बहन को रास्ते में रामगंगा कोल्ड स्टोरेज जलालपुर पनवारा के सामने गाड़ी से धक्का दे दिया। इससे वह घायल हो गई। लड़की ने किसी तरह घर आकर पूरी बात बताई। इसके बाद उसके घर वाले 11 दिसंबर को उस लड़के के घर भी गए। लेकिन उन लोगों ने उन्हें गालीगलौज कर भगा दिया।
परेशान होकर अपहृत लड़की की मां ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर लड़की की मां की तहरीर पर अपहृत लड़की की भाभी के भाई सत्यनरायन व शिवनरायन पुत्रगण पच्चू साहू, भाभी की मां निवासीगण ग्राम मऊपारा हथिगावां फतेहपुर, तथा रामसिंह व उसकी पत्नी गोमती निवासी कठौरा फतेहपुर के खिलाफ उसकी नाबालिग पुत्री को अपहृत कर ले जाने तथा जानमाल की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।