पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कन्नौज। सदर विकास खंड की ग्राम सभा नेरा और उदैतापुर में ग्राम प्रधानों की आकस्मिक मौत के बाद ठप पड़े विकास कार्य जल्द शुरु हो सकेंगे। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के आदेश के बाद निर्वाचित सदस्यों के हस्ताक्षरों को प्रमाणित कर दिया गया है। इन्हीं सदस्यों व सचिव की संयुक्त देखभाल में विकास कार्य कराए जाएंगे।
नेरा ग्राम पंचायत में प्रधान सावित्री देवी का निधन 10 मार्च को हो गया था। इसके बाद विकास कार्य अवरुद्ध होने पर ग्राम पंचायत सदस्य तारावती पत्नी कलेश्वर को प्रधान पद के कार्य व अधिकारों का प्रयोग करने के लिए अधिकृत किया गया है। 21 दिसंबर को खातों के संचालन पर लगी रोक को हटा लिया गया है। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक मानीमऊ व पीएनबी सरायमीरा शाखा के मैनेजर को इस आशय का पत्र भी भेज दिया गया है।
उधर उदैतापुर गांव में ग्राम प्रधान सर्वजीत यादव की बीमारी से 17 दिसंबर को मौत हो गई थी। तब से विकास कार्य अवरुद्ध हैं। यहां ग्राम पंचायत सदस्य देवेंद्र पुत्र रामसागर को प्रधान के कर्तव्यों का पालन व उसकी शक्तियों का प्रयोग करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। उदैतापुर ग्राम सभा के मनरेगा, ग्राम निधि खाता विविध, ग्राम निधि खाता तृतीय छात्रवृत्ति व पेंशन, ग्राम निधि खाता प्रथम, मिडडेमील खाते का संचालन देवेंद्र व सचिव वृजेश कुमार के संयुक्त हस्ताक्षरों से होगा। डीपीआरओ इंद्रपाल सोनकर को भी इस आशय की जानकारी दे दी गई है।