कन्नौज। जलालाबाद विकास खंड में ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रजनीकांत यादव के भाई चंद्रशेखर यादव को सपा प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है।
जिलाध्यक्ष कलीम खां ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार क्षेत्र पंचायत जलालाबाद के अध्यक्ष पद के लिए होने जा रहे चुनाव में चंद्रशेखर यादव को सपा समर्थित प्रत्याशी बनाया गया है। पूरी पार्टी उन्हें दमदारी के साथ चुनाव लड़ाएगी। पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह चंद्रशेखर यादव को चुनाव जिताकर ब्लाक प्रमुख बनाने के लिए पूरी सक्रियता व मेहनत से जुट जाए। मालूम को चंद्रशेखर के भाई रजनीकांत यादव और उनके परिवार की गीता यादव भी इससे पहले ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं।
जलालाबाद में पहले चुनाव में बसपा प्रत्याशी की जीत हुई थी। उस वक्त सूबे में मायावती की सरकार थी। सत्ता परिवर्तन के बाद बीडीसी की निष्ठाएं बदल गईं। बसपाई ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से पास हुआ। इसके बाद कुरसी खाली होने पर उप चुनाव कराया जा रहा है।