पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
झांसी। प्रेमनगर थानांतर्गत स्कूलपुरा में शुक्रवार की रात एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव फंदे से उतारा। बताते हैं कि कांशीराम अहिरवार के पुत्र मनोज कुमार अहिरवार (29) ने रात करीब 11 बजे अज्ञात वजह के चलते फांसी लगा ली। अनहोनी की आशंका पर जब परिजन कमरे में गए तो पंखे से लगाए गए फंदे पर उसका शव लटका मिला।
खाना बनाते समय झुलसी वृद्धा की मौत
झांसी। प्रेमनगर थानांतर्गत पुलिया नंबर नौ में खाना बनाते समय झुलसी वृद्धा ने शुक्रवार की रात उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। बताते हैं कि बाबूलाल की पत्नी मुन्नीबाई (65) शुक्रवार पूर्वाह्न खाना पकाते समय धोती में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गईं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाकर उन्हें तुरंत मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।
हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
झांसी। छतरपुर के नौगांव में कार की टक्कर से 18 मार्च को गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने शनिवार तड़के दम तोड़ दिया। नौगांव की अभय लाल कालोनी निवासी दीपक पुत्र बलखंडी अहिरवार शाम करीब छह बजे काम से बाजार जा रहा था। वह कुछ दूरी पर पहुंचा ही था, तभी अज्ञात कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज आए, जहां सुबह करीब साढ़े चार बजे उसकी मौत हो गई।