न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 19 Nov 2019 03:48 PM IST
जौनपुर जिले के मीरगंज थाना के एक गांव की एक महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद सोमवार देर शाम शव प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना एरिया से बरामद किया गया| शुरुआत में महिला के साथ दुष्कर्म करके हत्या की बात सामने आये आयी थी| सूचना मिलने के बाद अमाई व आसपास के गांवों में कोहराम और आक्रोश का माहौल है| जनाक्रोश इसलिए भी बढ़ता जा रहा है, क्योंकि प्रयागराज की सरायममरेज पुलिस हत्या के कारणों व सिर्फ हवा में तीर मार रही है।
थाना क्षेत्र के अमाई गांव निवासी विमला देवी (40) पत्नी शारदा प्रसाद गौतम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पड़ोसी थाना सरायममरेज क्षेत्र के वारी नई बस्ती की झाड़ियों में सोमवार की देर शाम चाकू से गोद कर हत्या करने की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका विमला के पड़ोसियों के अनुसार वह सोमवार को अपरान्ह चार बजे अपनी 16 वर्षीय छोटी बेटी के साथ घर से निकली थी। बेटी को जंघई बाजार में थोड़ी देर में आने की बात कह कर वह चली गई थी। शाम होते देख उसकी बेटी घर चली गई और घर जाकर परिजनों को बताया।
किन्तु विमला की लाश करीब आठ किलोमीटर दूर झाड़ी में घास छील कर लौट रही महिलाओं ने देखकर शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सराय ममरेज दुर्गेश गुप्ता, सीओ हंडिया माजिद अबरार, एसएसपी प्रयागराज सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने में जुट गए।
पड़ोसियों ने बताया कि मृतक विमला बेटे व पति शारदा को मुम्बई भिवण्डी में छोड़कर एक सप्ताह पूर्व छोटे बेटे 17 वर्षीय नीरज व 12 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भूत-प्रेत के चक्कर में घर आई थी। एक दो दिन बाद ही उसे वापस मुंबई भी जाना था, लेकिन शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था। घटनास्थल पर मृतका का मोबाइल बरामद करने के बाद पुलिस जांच कर रही है|
तीन को पकड़कर पुलिस कर रही पूछताछ
महिला की पहचान कर कुछ देर पूर्व हुई बातचीत को ध्यान में रख कर पुलिस ने तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस की तत्परता देख हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लेने की आस लोगों में जगी है। वहीं मृतका के स्वजनों समेत आसपास के लोगों में कोहराम मच गया है। स्वजनों ने बताया कि मृतका का पति मुम्बई से घर आने के लिए चल दिया है।