महराजगंज। चरियाहीं गांव में एक विवादित भूमि पर टीन शेड रखने को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों ने महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हमले में महिला का पति, बेटा और बहू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को 108 एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले शव और आला कत्ल कब्जे में लिया। हमलावर पुलिस के पहुंचने पर फरार हो गए। महराजगंज थाने के चरियाहीं गांव निवासी केदारनाथ और लाल बहादुर पट्टीदार हैं। गांव में राम प्यारे यादव के घर से सटी एक जमीन को लेकर विवाद है। राम प्यारे का कहना है कि इस जमीन का वह लंबे समय से इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इसी जमीन पर लाल बहादुर के परिवार के लोग शुक्रवार को दोपहर के वक्त टीनशेड रखने की कोशिश कर रहे थे। टीन शेड रखे जाने की जानकारी होते ही राम प्यारे के परिवार के लोग भी जमा हो गए। इन सभी ने टीन शेड रखने से मना किया। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लाल बहादुर के पक्ष के लोग पहले से ही लाठी डंडा, कुल्हाड़ी, गंड़ासा लेकर तैयार थे। विवाद बढ़ा तो राम प्यारे यादव की पत्नी कमला देवी (38) भी भिड़ गई। हमलावरों ने कमला देवी के सिर पर कुल्हाड़ी और गंड़ासे से इतने वार किए कि वह वहीं ढेर हो गई। बीच बचाव कर रहे कमला देवी के पति राम प्यारे यादव (40), बेटा उमेश यादव (22), बहू संगीता देवी (20) को गंभीर चोटें आई हैं। राम प्यारे के पेट में कुल्हाड़ी से हमला कर दिए जाने से आंत बाहर आ गई। जब सभी लहूलुहान होकर गिर गए तो हमलावर मौके से भाग निकले। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। थानेदार विकास पांडेय 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले कमला देवी के शव को कब्जे में लिया। फिर सभी घायलों को एंबुलेंस महराजगंज सीएचसी पहुंचाया। यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर सीओ बदलापुर सर्वजीत शाही मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में तहकीकात की। हमलावरों के घर पर दो महिलाओं को छोड़ कोई नहीं मिला। राम प्यारे समेत परिवार के सभी अन्य के घायल होने के नाते तहरीर नहीं दी गई। तहरीर नहीं मिलने की दशा में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बता दें कि राम प्यारे के पिता स्व. केदारनाथ और लाल बहादुर के पिता स्व. रजईराम सगे भाई थे। राम प्यारे अपने माता पिता की इकलौती संतान हैं और रजईराम को पांच बेटे राम केशरी, लाल बहादुर, शिव बहादुर, राम बहादुर, विकास हैं। राम केशरी दिल्ली में रहते हैं और बाकी सभी चारो घर पर ही रहते हैं। इन्हीं चारों लोगों और राम प्यारे के बीच विवाद चल रहा था।
महराजगंज। चरियाहीं गांव में एक विवादित भूमि पर टीन शेड रखने को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों ने महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हमले में महिला का पति, बेटा और बहू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को 108 एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले शव और आला कत्ल कब्जे में लिया। हमलावर पुलिस के पहुंचने पर फरार हो गए।
महराजगंज थाने के चरियाहीं गांव निवासी केदारनाथ और लाल बहादुर पट्टीदार हैं। गांव में राम प्यारे यादव के घर से सटी एक जमीन को लेकर विवाद है। राम प्यारे का कहना है कि इस जमीन का वह लंबे समय से इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इसी जमीन पर लाल बहादुर के परिवार के लोग शुक्रवार को दोपहर के वक्त टीनशेड रखने की कोशिश कर रहे थे। टीन शेड रखे जाने की जानकारी होते ही राम प्यारे के परिवार के लोग भी जमा हो गए। इन सभी ने टीन शेड रखने से मना किया। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लाल बहादुर के पक्ष के लोग पहले से ही लाठी डंडा, कुल्हाड़ी, गंड़ासा लेकर तैयार थे। विवाद बढ़ा तो राम प्यारे यादव की पत्नी कमला देवी (38) भी भिड़ गई। हमलावरों ने कमला देवी के सिर पर कुल्हाड़ी और गंड़ासे से इतने वार किए कि वह वहीं ढेर हो गई। बीच बचाव कर रहे कमला देवी के पति राम प्यारे यादव (40), बेटा उमेश यादव (22), बहू संगीता देवी (20) को गंभीर चोटें आई हैं। राम प्यारे के पेट में कुल्हाड़ी से हमला कर दिए जाने से आंत बाहर आ गई। जब सभी लहूलुहान होकर गिर गए तो हमलावर मौके से भाग निकले। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। थानेदार विकास पांडेय 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले कमला देवी के शव को कब्जे में लिया। फिर सभी घायलों को एंबुलेंस महराजगंज सीएचसी पहुंचाया। यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर सीओ बदलापुर सर्वजीत शाही मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में तहकीकात की। हमलावरों के घर पर दो महिलाओं को छोड़ कोई नहीं मिला। राम प्यारे समेत परिवार के सभी अन्य के घायल होने के नाते तहरीर नहीं दी गई। तहरीर नहीं मिलने की दशा में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बता दें कि राम प्यारे के पिता स्व. केदारनाथ और लाल बहादुर के पिता स्व. रजईराम सगे भाई थे। राम प्यारे अपने माता पिता की इकलौती संतान हैं और रजईराम को पांच बेटे राम केशरी, लाल बहादुर, शिव बहादुर, राम बहादुर, विकास हैं। राम केशरी दिल्ली में रहते हैं और बाकी सभी चारो घर पर ही रहते हैं। इन्हीं चारों लोगों और राम प्यारे के बीच विवाद चल रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
बरसठी के औरा गांव की मौर्या बस्ती में एलपीजी सीलेन्डर ब्लास्ट होने से दो लोग झुलस गए। सिलेंडर को आग से दूर करने के लिए नीचे फेंका गया पर सिलेंडर हवा में ही फट गया जिससे दो लोग बुरी तरह झुलस गए।