{"_id":"72101","slug":"Jaunpur-72101-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0905\u092e\u0928 \u091a\u0948\u0928 \u0914\u0930 \u0938\u0932\u093e\u092e\u0924\u0940 \u0915\u0940 \u092e\u093e\u0902\u0917\u0940 \u0917\u0908 \u0926\u0941\u0906","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
अमन चैन और सलामती की मांगी गई दुआ
Jaunpur
Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
जौनपुर। माहे रमजान के आखिरी जुमे की नमाज शुक्रवार को अकीदत के साथ अदा की गई। मुस्लिम बंधुओं ने नमाज पढ़ कर अमन चैन और सलामती की दुआ मांगी। शिया समुदाय के लोगों ने कसेरी बाजार स्थित शिया जामा मस्जिद और मस्जिद के बाहर ओलंदगंज-कोतवाली मार्ग पर नमाज अदा की। वहीं सुन्नी समुदाय के लोगों ने अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद, शेर वाली मस्जिद सहित अन्य इबादतगाहों में नमाज पढ़ी। मस्जिदों और इबादतगाहों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नमाज के एक घंटे पहले से ही प्रमुख मार्गों पर आवागम बंद कर दिया गया था।
कसेरी बाजार स्थित शिया जामा मस्जिद में मौलाना महफूजुल हसन खां ने शिया समुदाय के लोगों को नमाज अदा कराई। मस्जिद भर जाने के नाते अधिसंख्य लोगों ने मस्जिद के बाहर ओलंदगंज-कोतवाली मार्ग पर नमाज अदा की। नमाज के बाद मौलाना ने कहा कि शिक्षा से ही देश और कौम की तरक्की संभव है। शिया समुदाय के लोग भरपूर शिक्षा हासिल करें तभी विकास कर सकेंगे। शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली तकी हैदर काजू ने नमाज के लिए व्यापक व्यवस्था करने पर इंतेजामिया कमेटी व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मौलाना नजल अली, फजल वाहिद, अली मंजर डेजी, मो. मुस्लिम हीरा, फरमान हैदर, असलम, नासिर रजा, तकी हैदर काजू आदि मौजूद रहे। सुन्नी समुदाय के लोगों ने अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद, शेर वाली मस्जिद सहित अन्य इबादतगाहों में नमाज पढ़ी। अटाला मस्जिद में दोपहर एक बजे कारी इसरार अहमद, बड़ी मस्जिद में 1.15 बजे मौलाना अबू हुरैरा, शेर मस्जिद में 1.15 बजे कारी जिया, डेवोड़ी मस्जिद में 1.45 बजे मौलाना हस्साम, बल्लोचटोला स्थित जामा मस्जिद में 1.30 बजे कारी नियाज, गोशाला स्थित मस्जिद में 1.30 बजे कारी महमूद आलम नमाज अदा कराई। इसी तरह लाल दरवाजा स्थित मस्जिद में 1.20 बजे, किला स्थित मस्जिद में दोपहर 2 बजे, जखरिया मस्जिद में 2.30 बजे, लाल मस्जिद में 12.50 बजे नमाज पढ़ी गई। मस्जिदों और इबादतगाहों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नमाज के एक घंटे पहले से ही ओलंदगंज-कोतवाली मार्ग पर आवागम बंद कर दिया गया था।
केराकत: क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाजियों ने देश की खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। कस्बे के बादशाहजादी मस्जिद, शेखजादा के शाही मस्जिद, मेंहदीतला, दलाल टोला, नरहन, हाशमी नगर की मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एसडीएम रामभजन सोनकर, सीओ आनंद कुमार, कोतवाल मो. ईशा खां, एसएसआई आरएन गुप्ता हमराहियों के साथ मस्जिदों के आस-पास चक्रमण करते रहे। मड़ियाहूं: कस्बे की जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना जमीरुद्दीन ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई। अन्य मस्जिदों में भी अकीदत के साथ जुमे की नमाज पढ़ी गई। सिकरारा: क्षेत्र के सिकरारा चौराहा, खपरहां, रीठी, फतेहगंज, समाधगंज स्थित मस्जिदों में दोपहर एक बजे अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। मुस्लिम बंधुओं ने नमाज पढ़ कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी।