बदलापुर। कस्बा के इंदिरा चौराहे के पास शुक्रवार को एक महिला ठगी का शिकार हो गई। बहला फुसला कर युवक उसका सोने का कनफूल लेकर फरार हो गया। काफी देर तक तलाश करने के बाद महिला वापस अपने भर चली गई।
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के करमपुर गांव निवासी सुशीला मौर्या खुटहन थाना क्षेत्र के मनियर गांव अपनी ननद के यहां गई थी। शुक्रवार को वह जीप से वापस लौट रही थी। इंदिरा चौक के पास उतरकर वह घर जा रही थी। चौराहा के पास पहले से खड़े दो युवकों ने पीले कलर का बिस्कुट रास्ते में गिरा दिया। उधर से गुजर रहीं सुशीला की निगाह पड़ी तो उसने सोने का बिस्कुट समझकर उसे उठा लिया। पास खड़े युवक महिला के नजदीक पहुंच गए और बोले की सोने का बिस्कुट है। बहुत कीमती है। इसे ले लीजिए। पहले तो महिला ने पैसा न होने की बात कहकर बिस्कुट लेने से इनकार कर दिया। युवकों द्वारा दबाव बनाने पर महिला ने अपना कनफूल निकालकर दे दिया। जब तक वह कुछ समझपाती कनफूल लेकर दोनों युवक फरार हो गए। महिला काफी देर तक इधर उधर खोलने के बाद अपने को कोसते हुए घर चली गई।