जौनपुर। सिकरारा के क्षेत्र प्रमुख माला देवी के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा है। सदस्यों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र प्रमुख अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन में पूरी तरह से अक्षम हैं। अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सदस्यों के साथ भेदभाव बरतती हैं। 78 बीडीसी सदस्यंों में से 56 ने प्रमुख पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा गया है।
डीएम को सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव में प्रेमचंद गुप्त, रवींद्र कुमार बिंद, कलावती देवी, मनोज कुमार, अनिल यादव, विद्या देवी, गायत्री, सोमारी, कल्पू, पप्पू यादव, उषा देवी, कृष्ण प्रकाश यादव, संतरादेवी, सुनील कुमार, पुष्पा, विद्या प्रसाद, बिंदू, मनोज, शबनम, जवाहिर, रविकांत, संजय, शरदा देवी, मालती देवी, प्रेमा देवी, वीरेंद्र कुमार, अमरनाथ, लालजी, विनोद प्रकाश, अनारादेवी, शेषानारायण, पूनम, सुमित्रा, रेखा, शालिनी, रामसरोज, सुनीता चौरसिया, धर्मेद्र विश्वकर्मा, विवेक कुमार, रामजीतगोड़, सभाजीत यादव, विवेक कुमा यादव, धर्मा देवी, बाला देवी, रीता, अनीता, बिरजू देवी, केवला, प्रेमा, अजय कुमार यादव, राकेश यादव, जनता यादव, श्यामा देवी, लालमणि देवी, छोटेलाल और अनीता सिंह के हस्ताक्षर हैं।