लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   निकायों का अंतिम आरक्षण जारी

निकायों का अंतिम आरक्षण जारी

Jaunpur Updated Thu, 31 May 2012 12:00 PM IST
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए अंतिम आरक्षण जारी कर दिया गया। मंगलवार देर शाम नगर निकाय के संयुक्त सचिव की चिट्ठी जारी कर दी गई। निकायों के चेयरमैन के आरक्षण में कोई तब्दीली नहीं की गई है लेकिन मुंगराबादशाहपुर और मछलीशहर के वार्ड आरक्षण में तब्दीली की गई है। मुंगराबादशाहपुर में एक वार्ड का आरक्षण बदला है लेकिन मछलीशहर नगर पंचायत में पहले जारी सभी आरक्षण उलट पुलट दिए गए हैं। जफराबाद, केराकत नगर पंचायत, मछलीशहर में अनुसूचित जाति के लिए कोई वार्ड सुरक्षित नहीं है।

मंगलवार को 22 मई की तिथि में आरक्षण की अधिसूचना नगर विकास विभाग ने जारी कर दी है। इसमें जौनपुर, शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका तथा मछलीशहर नगर पंचायत में चेयरमैन पद अनारक्षित रखा गया है। जफराबाद, केराकत, मडि़याहूं तथा खेतासराय नगर पंचायत में चेयरमैन पद महिलाओं के लिए सुरक्षित है। जौनपुर नगर पालिका के लिए 11 जनवरी को प्रकाशित वार्ड आरक्षण को शासन ने अक्षरश: स्वीकार कर लिया है। जौनपुर में वार्ड चार एससी महिला, पांच, छह एससी, 17, 24, 14 ओबीसी महिला, 21, 19, 28, 1, 12 ओबीसी के लिए सुरक्षित होगा। 25, 20, 11, 02, 08, 26, 13 महिलाओं के लिए, वार्ड 9, 27, 15, 07, 30, 16, 31, 29, 18, 10, 23, 22, 03 अनारक्षित होंगे। इसी तरह शाहगंज में वार्ड 03 एसी महिला, 04 एससी, 15, 17 ओबीसी महिला, 18, 5, 19, 20 ओबीसी, 13, 06, 23, 21, 10, 14 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अनारिक्षत वार्डो में 01, 09, 02, 11, 25, 22, 12, 08, 24, 07, 16 शामिल हैं। मुंगराबादशाहपुर में 03 एससी महिला, चार एससी, 01, 25 ओबीसी महिला, 02, 21, 06, 16 ओबीसी, 19, 09, 12, 17, 11, 14 महिलाओं के लिए आरक्षित है। वार्ड 23, 24, 10, 18, 5, 22, 08, 20, 07, 15 व 13 अनारक्षित वार्ड हैं। पहले जारी आरक्षण में वार्ड नंबर 19 अंजही अनरक्षित था और अब महिला हो गया है। इसी तरह वार्ड 15 आदर्श नगर महिला था और अब अनारक्षित हो गया है। मछलीशहर में व्यापक परिवर्तन किया गया है। यहां ताजा आरक्षण वार्ड 02 एसपी महिला, 06, 12 ओबीसी महिला, 07, 13 ओबीसी, 5, 11 महिला, 01, 14, 15, 09, 03, 04, 10, 08 अनारक्षित होंगे। 11 जनवरी को प्रकाशित आरक्षण में यहां एक सीट एससी महिला तथा दो सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। ताजा आरक्षण में एससी महिला के लिए एक सीट दी गई है और अनुसूचित जाति के दोनों वार्ड अनारक्षित कर दिए हैं। इसी तरह पहले जारी आरक्षण सूची में ओबीसी महिला के लिए वार्ड 06, 12, 05 और ओबीसी के लिए 07, 13, 09, 01, 14, 15 वार्ड आरक्षित थे। ताजा आरक्षण में ओबीसी महिला के लिए तथा ओबीसी के लिए दो सीटें आरक्षित हैं। पहले यहां एक वार्ड अनारक्षित था और आठ वार्ड अनारक्षित कर दिए गए हैं।

मडि़याहूं नगर पंचायत वार्ड 03 एससी महिला, चार एससी, 15, 10 ओबीसी महिला, 13, 07 ओबीसी, 12, 11 महिला, 06, 14, 09, 01, 02, 05, 08 अनारक्षित होंगे। केराकत नगर पंचायत में वार्ड 02 एससी महिला, 06 ओबीसी महिला, 10 ओबीसी, 08, 11 महिला, 07, 03, 09, 05, 04 अनारक्षित होंगे। यहां अनुसूचित जाति के लिए एक भी वार्ड सुरक्षित नही है। जफराबाद में 02 एससी महिला, 08 ओबीसी महिला, 09 ओबीसी, 03, 04 महिला, 07, 10, 01, 06, 05 अनारिक्षत होंगे। यहां भी अनुसूचित जाति के लिए एक भी वार्ड सुरक्षित नहीं है। खेतासराय में वार्ड 03 एससी महिला, 04 एससी, 08 ओबीसी महिला, 13, 06 ओबीसी, 12, 11, 09 महिला, 02, 01, 05, 07, 10 अनारक्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed