जौनपुर। पेट्रोल पदार्थ की कीमत में की गई बढोत्तरी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंका। केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया। प्रधानमंत्री मनमोहन से इस्तीफा दिए जाने की मांग की। चहारसू चौराहे पर पुतला दहन करने के बाद भाजपा के जिला संयोजक हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तेल की कीमत बढ़ने से आम आदमी की समस्या बढ़ जाएगी। नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है। जनता की समस्या से उसका कोई मतलब नहीं है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। मनीष शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार विदेशी कंपनियों के हाथों देश को गिरवी रखने का षड़यंत्र कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार जनता के जेब पर डाका डाल रही है। केंद्र सरकार की तानाशाही का नतीजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। मनमोहर सिंह विवेक शून्य हो गए हैं। उनमें निर्णय लेने की क्षमता नही रह गई है। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शशि कुमारी मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी जल्द ही सड़क पर उतरेगी। इस मौके पर संदीप सरोज, सत्येंद्र साहू, आलोक मिश्र, आनंद मिश्र, आशीष गुप्त, संतोष गुप्त, अश्वनी अस्थाना, किरन श्रीवास्तव, सतीश सिंह त्यागी, अमूल्य श्रीवास्तव, रंजना सिंह, प्रवींद्र सिंह, बृजमोहन शुक्ल, माधुरी गुप्ता, पंकज जायसवाल, पुष्पलता, महेंद्र गुप्त, महेश जायसवाल, गीता सिंह, गौरव श्रीवास्तव, पूनम विश्वकर्मा, विकास गुप्त, पंकज तिवारी, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।