जौनपुर। कांग्रेस नगर निकाय के सभी सीटों पर अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतारेगी। प्रत्याशियों के चयन के लिए जिलाध्यक्ष केनेतृत्व में चयन कमेटी गठित की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी केनिर्देश चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी जिला प्रभारियों को सूचना भेज दी गई है।
सोनिया गांधी ने कहा कि विधान सभा चुनाव में जिन प्रत्याशियों ने 2012 केचुनाव में 15 हजार से अधिक वोट मिले थे ऐसे सभी वर्तमान विधायक, पूर्व सांसद पूर्व विधायक, जिला स्तरीय फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष, वर्तमान कांग्रेस कमेटी व पंचायत सदस्य शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में चयन कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रत्याशियों की घोषणा कमेटी द्वारा की जाएगी। नगर निकाय चुनाव में वार्ड मेंबर प्रत्याशियों की घोषणा शहर स्तर पर गठित चयन समिति करेगी। जबकि नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशियों की घोषाण शहर स्तरीय कमेटी की संस्तुति पर प्रदेश कमेटी द्वारा की जाएगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, विधान मंडल दल केनेता, प्रदेश प्रभारी, व अखिल भारतीय कमेटी के सचिव शामिल होंगे। यदि कोई प्रत्याशी चयन से संतुष्ट नहीं ंहै तो वह तीन दिन केभीतर जिला कमेटी से अपील कर सकेगा। अंतिम अपील प्रदेश कमेटी से रखी जाएगी। जहां प्रत्याशियों के बारे में निर्णय लिए जाएंगे। अपील कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष केनेतृत्व में विधान मंडल दल केनेता एवं अखिल भारतीय क मेटी के सचिव सदस्य होंगे।