थामनागद्दी। क्षेत्र के रतनूपुर बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित होने वाले रामकथा के लिए रविवार को गाजेबाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल घोड़े सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। महंत देवनाथ दास के नेतृत्व में यज्ञ मंडप से कलश यात्रा निकाली गई। बरैछाबीर धाम गोमती नदी से कलश में जल लेकर भक्त मदिर परिसर में पहुंचे। कलश यात्रा सैकड़ों लोग शामिल हुए। कलश यात्रा में शामिल लोग भजन कीर्तन करते आगे बढ़ रहे थे। इकसठ कलश लेकर कुंआरी कन्याओं ने मंडप में प्रवेश किया। यज्ञाचार्य काशी के पंडित अनिल शास्त्री ने पांच पुरोहितों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार केसाथ कलश स्थापना कराया। हवन पूजन से दिनभर पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौकेपर मुख्य रूप से कैलाशनाथ शुक्ल, राम आसरे यादव, चंद्रभान सिंह, ध्रुव कुमार मिश्र, दीपक यादव ने सहयोग किया। चंदौली से आए मानस मर्मज्ञ विद्याधर शास्त्री ने पहले दिन यज्ञ की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। 26 मई कोे विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।