जौनपुर। आईसीएसई बोर्ड की दसवीं में छात्राओं ने और बारहवीं की परीक्षा में छात्रों ने बाजी मारी। आईसीएसई बोर्ड से संचालित जिले के सेंट जान्स स्कूल में शनिवार सुबह से ही परिणाम का इंतजार था। तीसरे पहर परिणाम जारी होने के बाद छात्रों की मेरिट तैयार हुई। दसवीं में कृति उपाध्याय और बारहवीं में ओम मिश्र ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए। दसवीं में एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके उपाध्याय की बेटी कृति उपाध्याय ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। कृति को कुल 93.85 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। हिंदी, अग्रेजी तथा साइंस में 92, सोशल साइंस में 90, कंप्यूटर साइंस में 99 तथा मैथ में 95 अंक हासिल हुए हैं। पढ़ने की शौकीन कृति आगे चलकर सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहती है। कहा कि गंगा प्रदूषण के लिए मानव समाज ही जिम्मेदार है। जब तक आम जन मानस आगे नहीं आएगा तब तक प्रदूषण से मुक्ति नहीं मिलेगी। सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। गंगा हमारी भावनाओं से जुड़ी हैं। सफलता का श्रेय अपनी मां सुनीता तथा पिता प्रमोद उपाध्याय को देती हैं।
रुहट्टा निवासी अरविंद कुमार सिंह की बेटी ऐश्वर्या सिंह ने 93 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। कामर्स, पर्यावरण और हिदी में बेहतर अंक मिले। गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। कालीकुत्ती निवासी अंजनी श्रीवास्तव की बेटी अंजलि श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अंजलि को 92.42 फीसदी अंक हासिल किया है। अंजलि आगे चलकर सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है।
बारहवीं में सहकारी कालोनी निवासी विभव शंकर मिश्र के बेटे ओम मिश्र ने 93 फीसदी अंकों के साथ सर्वोच्च अंक हासिल किया है। ओम इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गंगा प्रदूषण बड़ी समस्या है। इस पर सभी को मकाम करना चाहिए। अटाला मस्जिद हिंदी भवन के पीछे रहने वाले रियाज अहमद के बेटे मो. कैफ ने 91.66 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर रहे कलेक्ट्रेट कालोनी निवासी राम अवध के बेटे अलत ने 90 फीसदी अंक हासिल किए है। अलत इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। अलत का मानना है कि प्रदूषण समस्या पर पूरे समाज को काम करना चाहिए। हुसैनाबाद निवासी कमलेश त्रिपाठी के बेटे शिवम त्रिपाठी ने स्कूल में चौथा स्थान हासिल किया है। शिवम इंजीनियर बनना चाहता है।