रामपुर/सुरेरी। रामपुर थाना क्षेत्र के भरथीपुर रघुनाथपुर गांव में रविवार रात कुलदीप गुप्ता की पत्नी पुष्पा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
कुलदीप गुप्ता, पुष्पा (28) समेत परिवार के सभी लोग रात में छत पर सोए थे। कुछ देर बाद पुष्पा नीचे उतर आई और अपने कमरे में जाकर ईंट के झरोखे से साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगा ली। सोमवार सुबह लोग नीचे उतरे तो कमरे में पुष्पा का शव लटकता देख दंग रह गए। सूचना पुलिस और मृतका के मायके दी गई। कुछ देर में थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी मौके पर पहुंच गए। शव नीचे उतरवा कर पुलिस ने कब्जे में ले लिए। कुछ देर में भदोही के पिपरिस गांव से पुष्पा के पिता लंबू गुप्ता भी आए लेकिन किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के लिए ससुराल और मायकेवालों को थाने बुलाया। समाचार लिखे जाने तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। बताया जा रहा है कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुष्पा और कुलदीप की वर्ष 2005 में शादी हुई थी। दोनो को दो बच्चे करन (6) और अंकित (4) हैं।