{"_id":"62721","slug":"Jaunpur-62721-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षक कल्याण न्याय यात्रा जिले में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षक कल्याण न्याय यात्रा जिले में पहुंची
Jaunpur
Updated Tue, 15 May 2012 12:00 PM IST
जौनपुर। रक्षक कल्याण ट्रस्ट की न्याय यात्रा सोमवार को जिले में थी। पुलिस लाइन के गेट के पास एक बस में सवार लोग खड़े हुए और पंफलेट तथा बुकलेट के जरिए अपनी बात कही। न्याय यात्रा तो रविवार रात को ही पहुंच गई थी लेकिन सुबह तक यात्रा में शामिल लोग रुके रहे। जारी विज्ञप्ति में रक्षक कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिह यादव ने कहा कि ट्रस्ट पांच वर्षों से कार्य कर रहा है। जाति, धर्म के आधार पर जिन पुलिस कर्मियों, उनके परिजनों को दंडित किया गया है उनकी कर्मचारियों से मिलकर न्याय यात्रा के माध्यम से प्रार्थना पत्र एकत्रित किया जा रहा है। यह प्रार्थनापत्र मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा तथा न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। यह यात्रा 29 अप्रैल को लखनऊ से शुरू हुई है और सात जून को लखनऊ में ही समाप्त होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह यादव ने बातचीत में कहा कि पुलिस कर्मियों को मिलने से रोका गया। इस नाते वह सड़क पर ही खड़े होकर प्रार्थना पत्र का इंतजार कर रहे है। फिलहाल कोई सिपाही प्रार्थना पत्र लेकर नहीं आया। पूरी यात्रा के दौरान खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय रही। पंपलेट में कहा गया है कि आईपीएस एसोसिएशन वेलफेयर एसोसिएशन चला रहे हैं। संस्था भी पंजीकृत नहीं है फिर पुलिस कर्मियों के वेतन से पैसा काटा जाता है। हमारी संस्था रजिस्टर्ड है। हमारा मकसद बदले की भावना से की गई कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाना है। पुलिस वेलफेयर से जुड़े मुद्दों को उचित फोरम पर उठाना है। इसी तरह एक किताब भी वितरित की गई। किताब में रक्षक कल्याण ट्रस्ट का पूरा इतिहास दर्ज है। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, रामशृृंगार साहनी, अविनाश पाठक, धीरेंद्र प्रताप सिंह, समीम खां, वेद प्रकाश गुप्ता, तारकेश्वर सिंह, संजय सिंह, चंद्रबली यादव, मदन राम, राम वृक्ष यादव शामिल थे।