पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
खेतासराय। शाहगंज सोंधी ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी आरपी यादव ने 24 स्कूलों के 72 शिक्षा मित्र और शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने के साथ इनके निलंबन की संस्तुति की है। खंड शिक्षाधिकारी के गुरुवार को ब्लाक के दौरे के समय 24 स्कूल बंद मिले। बड़े पैमाने पर एक साथ निलंबन की संस्तुति से जिले के शिक्षकों में हड़कंप है। चालू शैक्षिक सत्र में भारी तादाद में शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का यह पहला वाकया है।
गुरुवार को खंड शिक्षाधिकारी ने शाहगगंज सोंधी ब्लाक के 25 स्कूलों की जांच की। इसमें से 24 स्कूल बंद पाए गए। शिक्षक भी गायब थे। इसे गंभीर लापरवाही मानी गई। बेवजह ही स्कूल बंद रहे। जांच टीम में सह समन्वयक अरविंद सिंह, रत्नेश सिंह, सुभाष यादव, दिनेश यादव शामिल थे। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे से दोपहर तक स्कूलों की जांच की गई। इस अवधि में 24 स्कूल बंद पाए गए। सभी का वेतन काटने और निलंबन की संस्तुति बीएसए को भेजी जा रही है।