पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कालपी। जोल्हूपुर-कदौरा रेलवे क्रासिंग पर एक ट्रक खराब होने से इस मार्ग पर जाम लग गया। क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य से जाम और भीषण हो गया। जाम सोमवार देर रात 12 बजे से मंगलवार सुबह करीब चार बजे तक लगा रहा। इस दौरान पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। जाम में कई छोटे-बड़े वाहन फंसे नजर आए।
बता दें कि कि जोल्हूपुर कदौरा स्टेट हाइवे में जोल्हुपर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य से यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार को एक बार फिर इस मार्ग पर ट्रक खराब हो गया। इसके बाद छोटे वाहनों ने अपने वाहन आड़े तिरछे लगा लिया। जाम से वाहन चालक परेशान हो गए। सुबह चार बजे पुलिस ने क्रेन से खराब ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया।