सफीपुर (उन्नाव)। बच्चों के बीच पानी भरने के विवाद ने उग्र रूप ले लिया। एक पक्ष ने घर पर धावा बोलकर पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव का है। यहां के निवासी रविकाश की 10 वर्षीय पुत्री रोली बृहस्पतिवार की शाम घर के पास लगे इंडिया मार्का हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। वहां महेश की पुत्री बिट्टी (16) भी मौजूद थी। दोनो के बीच पहले पानी भरने को लेकर कहासुनी होने लगी। इस दौरान वहां पर मौजूद बड़ों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। शनिवार को सुबह बिट्टी के परिवारीजन ज्ञानेंद्र, गोलू पुत्रगण महेश, महादेव पुत्र बृजलाल आदि ने रोली के घर पर लाठी डंडों से लैस होकर चढ़ाई कर दी। घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों के मारपीट करने से रोली, उसकी माता ममता (32), चाची शिल्पा (30), दादी शकुंतला (50) व चाचा राजेश पुत्र लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय रोली के पिता रविकाश बाग में थे। घायलों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने हमलावरों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।